Sunday, September 30, 2018

कैंसर से पीड़ित था कुत्ता, डॉक्टरों ने खोपड़ी का हिस्सा बदलकर बचाई जान

कनाडा में कैंसर से पीड़ित कुत्ते की जान सर्जरी कर बचाई गई। डॉक्टरों ने पीड़ित कुत्ते को बचाने के लिए उसके सिर में टाइटेनियम की खोपड़ी लगा दी। दरअसल कुत्ते की खोपड़ी के एक हिस्से में कैंसर का ट्यूमर था और वो धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा था, जिसकी वजह से ट्यूमर खोपड़ी के बाहरी हिस्से में लटकने लगा था। उसे बचाने के लिए उसके सिर का हिस्सा बदल दिया गया।
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की एक टीम ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक की मदद से कुत्ते की खोपड़ी के आकार की टाइटेनियम की एक नई प्लेट तैयार की और उससे पुराने हिस्से को बदल दिया और कुत्ते की जान बचा ली। दुनिया में यह अपनी तरह का पहला एक्सपेरिमेंट है। जिसमें इस तकनीक की मदद से किसी कुत्ते की खोपड़ी बदली गई हो।
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि कुत्ते के सिर में जो कैंसर का ट्यूमर हुआ था वो उसकी खोपड़ी के बाहरी हिस्से में लटकने लगा था। शोधकर्ताओं की एक टीम की मुखिया मिशेल ओब्लाक ने खोपड़ी और ट्यूमर का स्कैन निकाला और 3-डी प्रिंटिंग के लिए उसके मॉडल तैयार करने शुरू कर दिए और कुत्ते की खोपड़ी का हिस्सा बिल्कुल उसके साइज का बना दिया गया। मिशेल ने कहा कि भविष्य में इस तकनीक का इस्तेमाल इंसानों पर भी किया जा सकता है।
पाकिस्तान में राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठक में एक नौकरशाह कुवैती डेलीगेट का पर्स चुराते हुए कैमरे में कैद हो गए। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक एक पाकिस्तानी ग्रेड 20 ऑफिसर ने देश में निवेश योजना पर चर्चा करने आए कुवैती प्रतिनिधियों के एक मेंबर का पर्स चोरी कर लिया। यह शर्मनाक घटना पाकिस्तानी वित मंत्रालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो बहुत जल्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिंगापुर संसद में भारतीय मूल के हाल ही में दो मनोनीत सदस्यों ने संसद में अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक और श्रम कार्य को विस्तार करने का लक्ष्य रखा है। इन दोनों के नाम उन नौ लोगों में शामिल हैं जिन्हें संसद के लिए मनोनीत किया गया है।
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक सामुदायिक सेवा में बेहतरीन योगदान देने वाले 48 नामित सदस्यों में से इन नौ लोगों का चयन किया गया है। इन लोगों की सेवा संसद के आधे कार्यकाल के लिए होगी। संसद का कार्यकाल पांच साल का होता है। अब्बास अली मोहम्मद इरशाद (29) अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
सिंगापुर में भारतीय समुदाय की शुक्रवार को प्रकाशित एक साप्ताहिक समाचार पत्र तबला ने इरशाद के हवाले से कहा है, ''हम आज जो कुछ भी हैं अथवा जहां हैं, वहां तक पहुंचने में हमारे पूर्वजों ने काफी प्रयास किए हैं। हम शांति, समृद्धि और प्रगति को हल्के में नहीं ले सकते हैं। तमिल भाषी नेता को लगता है कि राजनीतिक उदासीनता एक मुद्दा है जिसका समाना सिंगापुर के युवा कर रहे हैं।
इसी तरह 50 वर्षीय अरासु दुरईसामी कामगारों को फिर से प्रशिक्षित करने की वकालत करते हैं। सिंगापुर पोर्ट वर्कर्स यूनियन के महासचिव ने बताया, ''मैं समझता हूं कि उद्योग में चुनौतियों से निपटने के लिए अपने श्रमिकों को पूरी तरह से प्रशिक्षित करने की जरूरत है। राष्ट्रपति हलीमा याकोब ने गुरुवार को एक समारोह के दौरान संसद के नौ नामित सदस्यों को नियुक्ति की जानकारी दी। सदस्यों का शपथ ग्रहण अगले सप्ताह होगा।

No comments:

Post a Comment