Wednesday, November 14, 2018

एक मील लंबी सुरंग से भागा ड्रग तस्कर गूसमैन

अल चैपो गूसमैन पर कुल 17 अपराध दर्ज हैं. उन पर सैकड़ों टन कोकीन अमरीका में तस्करी करने का आरोप भी है.
मुक़दमे के मुताबिक गूसमैन और उनके सहयोगियों ने 84 बार अमरीका में ड्रग्स के बड़े शिपमेंट भेजे. 18 मार्च 2007 को 19,000 किलो कोकीन भेजने का आरोप भी उन पर है.
उन पर हेरोइन, मेथाफेटेमीन, गांजा और अन्य ड्रग्स बनाने और बेचने का भी आरोप है.
मुक़दमें में कहा गया है कि उन्होंने भाड़े के हत्यारों से सैकड़ों क़त्ल, अपहरण और अपने विरोधियों पर हमले करवाए हैं.
अमरीकी अधिकारी ड्रग कारोबार से कमाए 14 अरब डॉलर भी गूसमैन से ज़ब्त करना चाहते हैं हालांकि इन इरादों की कामयाबी पर सवाल हैं.8 जनवरी 2016 को जब एक व्यापक अभियान के बाद गूसमैन को पकड़ लिया गया तो मेक्सिको के तत्कालीन राष्ट्रपति एनरीके नीटो ने ट्वीट किया, "अभियान पूरा हुआ."
उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको के तटीय शहर लॉस मोचीस के अमीर इलाक़े से उन्हें गिरफ़्तार किया गया था. वो कुछ दिन पहले ही यहां पहुंचे थे. इससे पहले वो देश के अलग अलग हिस्सों में रहे थे.
मेक्सिको के विशेष सैन्यबलों के हमले में गूसमैन के पांच सुरक्षा गार्ड मारे गए थे. लेकिन गूसमैन जब कार से फ़रार हो रहे थे तब रास्ते में उन्हें दबोच लिया गया.
गिरफ़्तारी के कुछ दिन बाद पता चला कि हॉलीवुड अभिनेता सीन पेन ने गिरफ़्तारी से पहले जंगल में उनका साक्षात्कार किया था.
ये साक्षात्कार रोलिंग स्टोन में छपा और इसे लेकर काफ़ी आलोचना भी हुई. रिपोर्टों के मुताबिक मेक्सिको का पुलिस बल, सीन पेन का पीछा करते हुए ही गूसमैन तक पहुंचा. हालांकि इन रिपोर्टों की कभी पुष्टि नहीं हो सकी. समैन के मुक़दमे की सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं. इसकी एक वजह ये भी है कि गूसमैन दो बार अति-सुरक्षित जेल से फ़रार हो चुके हैं.
साल 2001 में वो पुएंटे ग्रांडे जेल से कपड़े ले जाने वाली ट्रॉली में छुपकर निकल गए थे. जेल के गार्डों को रिश्वत देकर वो ऐसा कर पाए थे.
तेरह साल बाद उन्हें साल 2014 में फिर से गिरफ़्तार कर लिया गया. इसके बाद 2015 में वो एक अति सुरक्षित जेल में उनके कमरे से बनाई गई डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग के ज़रिए फ़रार हुए.
इस सुरंग में हवा आने के लिए वेंटिलेशन था, लाइटें लगी थीं और इसके दूसरे सिरे को एक निर्माण स्थल में छुपाया गया था.
बाद में मेक्सिको के टीवी चैनलों पर प्रसारित रिपोर्टों में दिखाया गया था कि गूसमैन के कमरे से आनेवाली तेज़ आवाज़ों को गार्डों ने अनसुना कर दिया था. मरीकी अभियोजकों ने दशकों से इकट्ठा किए जा रहे सबूतों को जुटाया है. अपने पक्ष को मज़बूत करने के लिए उन्होंने मेक्सिको और कोलंबिया के अधिकारियों की मदद भी ली है.
अभियोजक अमरीका और मेक्सिको के पुलिस अधिकारियों के अलावा बैलिस्टिक विशेषज्ञों और चश्मदीदों की मदद भी लेंगे.
माना जा रहा है कि उनके कई पूर्व सहयोगी उनके ख़िलाफ़ गवाही दे सकते हैं. इनमें एक बेहद क़रीबी सहयोगी भी शामिल है.
अभियोजकों के साथ किए समझौते में जीसस विनसेंट ज़ामबाडा ने स्वीकार किया है कि वो कार्टेल के शीर्ष सदस्य थे और उन्होंने हज़ारों किलो कोकीन और हेरोइन की अमरीका में तस्करी की. ये ड्रग्स तेज़ रफ़्तार से चलने वाली नावों, पनडुब्बियों और निजी विमानों के ज़रिए अमरीका लाए गए.
उसने स्वीकार किया है कि कार्टेल के पास सैन्य क्षमताओं वाले हथियार हैं और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए वो हिंसा का सहारा लेते हैं.
गूसमैन की ओर से भी कई बड़े वकीलों की टीम अदालत में पक्ष रखेगी. इनमें से एक हैं जैफ़री लिश्टमैन जिन्होंने साल 2005 में माफ़िया डॉन जॉन गॉट जूनियर को जेल जाने से बचा लिया था.
जैफ़री लिश्टमैन ने बीबीसी से कहा है कि वो अदालत को बताएंगे कि गूसमैन कार्टेल के मुखिया नहीं हैं. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि इस मामले में सबूत इतने ज़्यादा हैं कि बचाव पक्ष को अपने तर्क तैयार करने में मुश्किलें होंगी.
सरकार का कहना है कि उसके पास हज़ारों पन्नों के दस्तावेज़ हैं, रिकॉर्ड किए गए ऑडियो संवाद हैं जिनमें गूसमैन ड्रग तस्करी से जुड़ी बातें कर रहे हैं.
अदालत में पुलिस कार्रवाइयों के दौरान ज़ब्त किए गए हथियार और ड्रग भी पेश किए जाएंगे. सरकारी अभियोजकों का ये भी कहना है कि उनके पास कोलंबिया के ड्रग माफ़िया से प्राप्त दस्तावेज़ हैं जिनमें ड्रग्स के लेनदेन की जानकारी भी है.

No comments:

Post a Comment